दाना मंडी में खीर का लंगर लगाया

लुधियाना | महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में फ्रूट मार्केट दाना मंडी में भारतीय जनता पार्टी के शिवपुरी मंडल प्रधान की अध्यक्षता में विशाल खीर के लंगर का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव का प्रसाद ग्रहण किया। अशोक राणा ने कहा कि महादेव ने सृष्टि के कल्याण के लिए विषपान कर उसे अपने कंठ में धारण किया था। उनका यह त्याग पूरी मानव जाति को संदेश देता है कि मानवता की भलाई ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण बांसल, राजवीर सिद्धू, बंटी और कृष्ण दुरेजा सहित दाना मंडी मार्केट के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *