दान-पुण्य से मिलती है अक्षय पुण्य की प्राप्ति: स्वामी निगम

भास्कर न्यूज | लुधियाना भारत धर्म प्रचारक मंडल द्वारा संक्रांति के पावन पर्व पर निगम निकेतन धाम वेद मंदिर में एक विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगत को निहाल करते हुए स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने फाल्गुन मास की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तो फाल्गुन संक्रांति होती है। आध्यात्मिक दृष्टि से इस माह का विशेष महत्व है। स्वामी ने बताया कि जो भक्त इस मास में पूर्ण श्रद्धा के साथ प्रभु की भक्ति में लीन रहते हैं और सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य करते हैं, उनके जन्म-जन्मांतर के पापों का क्षय हो जाता है और उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आगामी 8 मार्च से शुरू होने वाले 68वें विशाल धर्म सम्मेलन की विधिवत शुरुआत करते हुए मुख्य यजमान रवि दत्त द्वारा यज्ञ की आधारशिला रखी गई। तैयारियों को लेकर बिट्टू प्रभाकर ने बताया कि इस भव्य आयोजन को लेकर सेवकों और मंडल के सदस्यों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर शिवराम, जगदीश शर्मा, अशोक शर्मा बॉबी, लाडी कपूर, बलदेव चोपड़ा, पंडित अमित शर्मा, पंडित दीप वशिष्ठ, पंडित सौरव भारद्वाज, प्रकाश पाण्डे और लाल चंद खुराना आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *