बरनाला| पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के कई सदस्यों सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन सिटी-1 बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुद्दई कुलदीप सिंह निवासी एकता कॉलोनी, खुड्डी रोड, बरनाला ने बताया कि उसका रमनदीप कौर निवासी लहरा, धुरकोट, जिला बठिंडा के साथ शादी हुई थी। कुछ समय बाद दोनों साथ रहने लगे। लगभग 10-15 दिन साथ रहने के दौरान उनके बीच विवाद रहने लगा। इसके बाद रमनदीप कौर अपने मायके चली गई। कुलदीप सिंह के अनुसार 27 फरवरी 2026 को उसके ससुराल पक्ष के लोग और रमनदीप कौर के परिजन उसके घर बरनाला पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष और परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रमनदीप कौ निवासी एकता कॉलोनी खुड़ी रोड बरनाला, रानी कौर (सास), दिलबारा सिंह (ससुर), अमन कौर (ननद), बिचौलिया सिंदर कौर तथा 4-5 अज्ञात निहंग सिंह रिश्तेदार निवासी धुरकोट लहरा जिला बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।


