दारू में विधानसभा घेराव करने का आह्वान

दारू | झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा टाटीझरिया प्रखंड इकाई की बैठक सोमवार को बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता जगदीशचंद्र यादव ने किया। बैठक में आंदोलनकारियों को मान-सम्मान एवं पेंशन दिलाने की मांग पर चर्चा की गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त होनी चाहिए। वहीं 24 मार्च को प्रखंड क्षेत्र से बडी संख्या में विधानसभा घेराव में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में योधी प्रसाद यादव, अरुण राम, कामेश्वर पांडेय, बंशी मांझी, मोती महतो, अमृत सिंह, दहन साव, छोटेलाल मुर्मू, मानकी ठाकुर, इंदु महतो, दीपचंद यादव, इंद्रदेव यादव, कामेश्वर महतो, गणेश प्रसाद यादव, ननकी देवी, परमेश्वर महतो आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *