अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में चोरी की वारदात सामना आई है। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत आदर्श नगर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार विज्ञान नगर निवासी रणजीत सिंह ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने काम के संबंध में बाहर रहता है। उसकी पत्नी घर पर अकेली रहती है। दोपहर 11 बजे उसकी पत्नी घर से बाहर गई हुई थी। पीड़ित ने बताया कि पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी के ताले तोड़कर चांदी के सिक्के, दो चांदी के गिलास, एक सोने की अंगूठी, सोने की बालियां और 10 हजार नगदी के साथ आधा किलो चांदी का सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की शिकायत पर मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।


