कोडरमा में एक मकान से अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े लाखों रुपए के जेवर की चोरी कर लिया है। घटना तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर की है। दरअसल, घर की मालकिन अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी बीच चोर घर में घुसे करीब 20 लाख रुपए के जेवर की चोरी कर ली। पीड़िता गीता देवी ने बताया कि दिन के 2 बजे के आसपास वे अपने घर के बाहर ही घूम रही थी। जैसे ही वे अपने घर में घुसी तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला पड़ा है। जब वे कमरे में गई उनके होश उड़ गए। घर में रखा आलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे जेवर 4 जोड़ी सोने की चेन, छह जोड़ी कान के झुमके व चार जोड़ी पायल गायब थे। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हुए। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। घर में बहू अकेले थी इधर, पीड़िता ने बताया कि जब वे बाहर टहल रही थीं, उस समय उनके घर में सिर्फ उनकी बहू थी, जो छत पर थी। बहू का कहना है कि वे रसोई में चावल चढ़ा कर सिर्फ 10 मिनट के लिए छत पर कपड़े उठाने गई थी, इसी बीच सारी घटना हो गई। गीता देवी ने बताया कि उनके पति पिछले 2 वर्षों से दुबई में काम कर रहे हैं। जबकि उनका बेटा शहर में ही फल गद्दी में काम करता है। वहीं, इधर मौके पर पहुंची तिलैया पुलिस के एसआई महादेव पांडेय ने बताया कि वे सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।


