दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़ा, सर्दी से मामूली राहत:तेज धूप खिलने से मिली सर्दी से राहत, रात में ठंड का दौर जारी

जैसलमेर में इन दिनों तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। दिन में धूप खिलने से जहां तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। ऐसे में दिन में मौसम सामान्य होने के साथ ही रात को सर्दी का एहसास होता है। पिछले दिनों बरसात के बाद मौसम ने करवट लेते हुए सर्दी का एहसास तेज हो गया था। दो दिन तक धुंध व कड़ाके की सर्दी का एहसास होने के बाद अब दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन रात में सर्दी का असर तेज है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान रात में सर्दी का असर भी बढ़ने की संभावना जताई है। शनिवार को निकली तेज धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री की गिरावट के साथ 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 18 डिग्री का अंतर रहा। गौरतलब है कि जिले में दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। वहीं रात में सर्दी का असर बरकरार रहने से लोग सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान रात में सर्दी का असर भी बढ़ने की संभवना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *