दिन का तापमान 38.5 डिग्री, रात भी हो रही गर्म

राजनांदगांव| तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरु हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अधिकतम तापमान का सबसे उच्च स्तर है। दिन में धूप तेज होने के साथ गर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही अब रात भी गर्म होने वाली है। रविवार को न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री बढ़कर 17 डिग्री पर पहुंच गया। इससे रात से भी राहत वाली ठंड लगभग गायब हो गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी का दौर फिलहाल जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *