दिन में बिजली देने की मांग:किसानों ने कलेक्टर को दिया शिकायती पत्र, विद्युत निगम पर लगाए आरोप

धौलपुर जिले में विद्युत निगम की मनमानी की वजह से किसान परेशान है। रबी फसल की सिंचाई के लिए किसानों को बिजली सप्लाई दिन के समय में नहीं दी जा रही है। रात के समय मनमाने तरीके से विद्युत आपूर्ति दिए जाने से किसान नाराज हैं। किसान यूनियन के अध्यक्ष रवीश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में रबी फसल गेहूं, सरसों, आलू, चना, मटर की बुआई किए हुए डेढ़ महीने का समय हो गया है। रबी की सभी फसलें खेतों में खड़ी हुई हैं। अब किसानों को सिंचाई की सख्त जरूरत है, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। विद्युत निगम द्वारा मनमानी की जा रही है। अधिकांश रात के समय किसानों को 3 फेस बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कड़ाके की सर्दी में किसान फसल सिंचाई करने में परेशान हो रहे हैं। रात के समय विद्युत आपूर्ति का भी विद्युत निगम ने शेड्यूल फिक्स नहीं किया है। मनमाने तरीके से बिजली दी जाती है और लाइन को काट दिया जाता है। किसानों ने सोमवार को लामबंद होकर धौलपुर कलेक्टर को एक शिकायत पत्र दिया है। जिसके माध्यम से विद्युत आपूर्ति 8 से 10 घंटे दी जाने के साथ दिन में बिजली सप्लाई दिए जाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *