दिमागी रूप से कमजोर बुआ की हत्या,आरोपी गिरफ्तार:सूरजपुर में युवक ने गाली-गलौज करने पर मार डाला, स्वयं परिजनों को दी घटना की जानकारी

सूरजपुर जिले के ग्राम बरबसपुर में युवक ने मानसिक रूप से कमजोर बुआ की टांगी मारकर हत्या कर दी। महिला ने युवक को गालियां दी तो आक्रोशित युवक ने उसे मार डाला। घर पहुंचकर उसने स्वयं अपने परिजनों को हत्या की जानकारी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना प्रतापपुर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी को ग्राम बरबसपुर निवासी गोपाल प्रसाद ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बहन फुलमेत कमजोर दिमाग की थी। वह अपने ससुराल से करीब 5 वर्ष पूर्व मायके आ गई थी एवं पुराने घर में अकेली रहती थी। उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिसके कारण वह बड़बड़ाती रहती थी। फुलमेत की हत्या करने की जानकारी पुत्र सुखसागर ने कर दी है। रात में हत्या की, सुबह पिता को बताया
घटना की सूचना पर पुलिस ने धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सुखसागर को हिरासत में लिया एवं पूछताछ की। सुखसागर ने पूछताछ में बताया कि 26 फरवरी की रात वह पुराने घर की ओर गया था। उसे देखकर बुआ फुलमेत अनावश्यक गाली-गलौज कर रही थी। इससे आक्रोशित होकर उसने बुआ फुलमेत पर टांगी एवं लड़की की फराटी से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घर वापस आ गया और सो गया। उसने दूसरे दिन सुबह अपने पिता गोपाल प्रसाद को हत्या की जानकारी दी। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस ने आरोपी सुखसागर पिता गोपाल प्रसाद (22) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी एवं लकड़ी का फराटी जब्त किया गया। थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *