दिलजीत के शो का मामला पहुंचा हाईकोर्ट:कान्सर्ट पर रोक लगाने की है मांग, डीजीपी और कंपनी को बनाया पार्टी

चंडीगढ़ में 14 दिसंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का मामला अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। सेक्टर-23 निवासी रणजीत सिंह की तरफ से याचिका दायर की गई है। याचिका में कॉन्सर्ट पर रोक लगाने की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश पर आधारित खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगा। याचिका में चंडीगढ़ प्रशासन, डीजीपी, नगर निगम, इंवेंट कंपनी को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में इन चीजों को उठाया गया है दिजलीज का इस समय दिल-लुमिनाटी टूर चल रहा है। शो के लिए दिलजीत कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गए है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि शो के लिए योजनाबद्व यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य सार्वजिनक उपाय करने की मांग की गई है। उन्होंने याचिका में कहा है जब तक इन चिंताओं को दूर करने के लिए पर्याप्त उपाय लागू नहीं किए जाते हैं, तब तक आयोजकों को चंडीगढ़ में शो करने की अनुमति न दी जाए। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने शो को अनुमति देने से पहले कई इंतजाम किए गए हैं। एक स्पेशल कमेटी बनाई गई है। जो कि सारी चीजों को नजर रख है। शो के 1200 मुलाजिम रहेंगे तैनात दिलजीत के शो के लिए चंडीगढ़ में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम रहेगा। पता चला है कि छह डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर समेत 1200 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। जो कि ट्रैफिक व्यवस्था समेत अन्य चीजों पर नजर रखेंगे। आज ही चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से लाेगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी किया जाएगा। ताकि कल शो की वजह से लोगों को दिक्कत न आए। क्योंकि इस एरिया में मार्केट, कई इंस्टीटयूट और पेट्रोल पंप है। इसके अलावा शो करवाने वाली कंपनी द्वारा अपने कैमरे लगाने से लेकर अन्य इंतजाम किए जाएंगे । कॉन्सर्ट की जगह पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। पटियाला पैग जैसे गाने नहीं गा पाएंगे चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कॉन्सर्ट के आयोजकों और दिलजीत को शराब और हिंसा से संबंधित गीत न गाने की हिदायत दी है। इनमें ‘पटियाला पैग’, ‘पंज तारा (5 तारा)’ और ‘केस’ जैसे गाने शामिल हैं। साथ ही इन गीतों को तोड़-मरोड़ कर भी न गाने को कहा गया है। इसके अलावा कॉन्सर्ट के दौरान छोटे बच्चों को स्टेज पर न बुलाने की चेतावनी दी है। छोटे बच्चों को स्टेज पर न बुलाने की चेतावनी कॉन्सर्ट के दौरान तेज आवाज होने के कारण दी है। तेज आवाज बच्चों के लिए हानिकारक है। चंडीगढ़ के कॉलेज में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर पं. राव धरेनवर ने यह मामला उठाया था। एडवाइजरी में मुख्य तीन प्वाइंट इस प्रकार है- 1. विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, वयस्क को 140db से अधिक ध्वनि के संपर्क में नहीं आना चाहिए। वहीं, बच्चों के लिए ध्वनि स्तर की सीमा 120db तक है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि लाइव शो के दौरान बच्चों को मंच पर न बुलाएं। 2. कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’, ‘केस’, आदि गाने न गाएं। यहां तक कि इन्हें तोड़-मरोड़ कर भी गाने से बचना है। क्योंकि, इन गानों में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। ये गाने संवेदनशील उम्र के बच्चों को प्रभावित करते हैं। 3. कॉन्सर्ट के दौरान इसके आयोजक 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब न परोसें। अगर ऐसा किया जाता है तो जेजे अधिनियम और कानून के अन्य प्रावधानों के तहत दंड दिया जा सकता है। इससे पहले तेलंगाना में भी जारी हुआ था नोटिस बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर ने गायक दिलजीत दोसांझ के खिलाफ तेलंगाना सरकार को शिकायत दी थी। इस पर जिला बाल कल्याण अधिकारी, तेलंगाना ने भी मंच पर बच्चों को न बुलाने और शराब, नशीली दवाओं और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने के लिए नोटिस जारी किया था। गायक दिलजीत दोसांझ ने नोटिस का पालन किया और मंच पर बच्चों को नहीं बुलाया था। हालांकि, उन्होंने शब्दों को तोड़-मरोड़ कर ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’ और ‘केस’ जैसे गाने जरूर गाए थे। इसके साथ ही दिलजीत ने नोटिस पर रिएक्शन भी दिया था। नोटिस पर दिलजीत बोले- मैं इतनी जल्दी नहीं छोड़ता तेलंगाना में कॉन्सर्ट का उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिलजीत कह रहे हैं, ‘कोई बाहर से कलाकार आएगा, वह जो मर्जी गाकर जाए, जो मर्जी करे, कोई टेंशन नहीं है। लेकिन, अपना कलाकार घर आ रहा है, उसमें परेशानी है, टांग अड़ानी है। मैं भी एक बात बता दूं, मै भी दोसांझा वाला हूं बुग्गे। मैं इतनी जल्दी नहीं छोड़ता।’ इसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में भी हुए कॉन्सर्ट में दिलजीत ने नोटिस का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘एक खुशखबरी है कि मुझे आज कोई नोटिस नहीं मिला। एक और अच्छी बात है कि मैं आज भी शराब पर कोई गाना नहीं गाऊंगा, क्योंकि गुजरात ड्राई स्टेट है।’ देश के 10 बड़े शहरों में कॉन्सर्ट बता दें कि दिलजीत 26 अक्टूबर 2024 से पूरे भारत में टूर कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस टूर को दिल-लुमिनाटी टूर नाम दिया है। इसके तहत उन्होंने अपना पहला शो दिल्ली में 26 अक्टूबर को किया था। इसके बाद हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर में उन्होंने शो किया। अब 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में उनका कॉन्सर्ट होने जा रहा है। इसके बाद 29 दिसंबर को गुवाहाटी में कॉन्सर्ट कर दिलजीत अपना टूर संपन्न करेंगे। उन्होंने देश के कुल 10 बड़े शहरों को अपने टूर के लिए चुना था। टूर के दौरान कानूनी नोटिस भी मिला टूर के पहले ही दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को कानूनी नोटिस मिला था। उन पर शो की टिकट की कीमतों में धोखाधड़ी का आरोप था। यह नोटिस उन्हें उनकी एक फीमेल फैन ने भेजा था। रिद्धिमा कपूर नाम की लड़की ने कहा था कि टूर से पहले टिकट की कीमतों पर हेराफेरी की गई है। रिद्धिमा ने इसे कस्टमर्स राइट्स का उल्लंघन बताया था। यह लड़की दिल्ली की लॉ स्टूडेंट है। वह दिल्ली में हुए दिलजीत के लाइव कॉन्सर्ट का टिकट न मिल पाने से निराश थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *