दिल्लीवार कुर्मी समाज ने प्रतिभाओं का सम्मान किया

कम्युनिटी रिपोर्टर|दुर्ग दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग का 22वां वार्षिक मिलन समारोह कुर्मी भवन दुर्ग में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक ध्वजारोहण और छत्रपति शिवाजी महाराज, दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार के तैल चित्र मे माल्यार्पण से की गई। अतिथियों का स्वागत नगर इकाई अध्यक्ष राकेश हरमुख ने ने किया। सचिव राकेश देशमुख ने प्रतिवेदन में नगर इकाई द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं नवगठित कल्याण समिति के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर देशमुख ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। महिला अध्यक्ष केवरा देशमुख ने प्रतिवेदन वाचन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रथम हर्षिता देशमुख, द्वितीय मान्या हरमुख रहीं। महिलाओं की कुर्सी दौड़ में प्रथम केवरा देशमुख, द्वितीय सुनीता देशमुख, तृतीय चित्रलेखा रहीं। सेवानिवृत सम्मान के अंतर्गत नरेश पिपरिया, भरत लाल देशमुख, सहदेव राम देशमुख, चित्रलेखा देशमुख, सरस्वती देशमुख, चंद्रकांता देशमुख का सम्मान किया गया। प्रतिभावान सम्मान के अंतर्गत विकास देशमुख, डॉ. निधि देशमुख, राहुल गौतम, योगेश देशमुख, वेदांत देशमुख, मयंक देशमुख और कीर्तन देशमुख को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर जी ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास पर बल दिया। प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि समारोह केवल सभा नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। विशेष अतिथि योगेंद्र बेलचंदन ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता में निहित है। महिला केंद्रीय अध्यक्ष प्रीति देशमुख ने कहा कि हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने और शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार व भाईचारे को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, बिरेंद्र कुमार देशमुख आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *