दिल्ली एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले प्लेन में खराबी:स्पीड दिखाने वाली स्क्रीन बंद हुई; मुंबई जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रोकी गई

दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार शाम मुंबई जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्लेन में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। एयरलाइन ने यात्रियों को दूसरे प्लेन में शिफ्ट कर मुंबई रवाना किया। प्लेन में लगभग 160 यात्री सवार थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट के क्रू को प्लेन में छोटी तकनीकी समस्या दिखी थी। इसके चलते प्लेन का टेकऑफ रोका गया। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया। वहीं, ANI सूत्रों के मुताबिक, कॉकपिट में स्पीड दिखाने वाली स्क्रीन में खराबी आ गई थी, जिसे देखकर पायलट ने तत्काल उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया। इससे पहले बुधवार को ही अहमदाबाद से दीव जा रही इंडिगो की फ्लाइट ATR76 के इंजन में उड़ान भरने से ठीक पहले आग लग गई। इसके बाद तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट में 60 पैसेंजर थे। घटना की जांच जारी है। पायलट ने ‘मेडे’ कॉल भेजा अहमदाबाद से दीव जा रही इंडिगो की फ्लाइट ATR76 के इंजन में आग लगने का हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी कर रहा था, तभी पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इमरजेंसी ‘मेडे’ कॉल भेजा और उड़ान को रोक दिया गया। फ्रेंच शब्द से लिया MAYDAY MAYDAY शब्द फ्रेंच शब्द ‘m’aider’ से लिया गया है। इसका मतलब है ‘help me’ यानी ‘मुझे बचाओ’। MAYDAY कॉल आमतौर पर रेडियो के माध्यम से ATC या आसपास के अन्य विमानों को भेजा जाता है। इस सिग्नल का उपयोग तत्काल सहायता और प्राथमिकता प्राप्त करने के लिए किया जाता है, ताकि इमरजेंसी से निपटा जा सके और समय पर मदद मिल सके। दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट रोकी इससे पहले मंगलवार को ही दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI2403 में तकनीकी खराबी आ गई थी। खबर मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्लेन को उड़ान भरने से रोक दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन 160 यात्रियों को लेकर रनवे पर था और उड़ने ही वाला था। तभी खराबी का पता चला। फ्लाइट में हादसों के अन्य मामले… 21 जुलाई: मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला: भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन थी, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया। ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। तस्वीरों में दिखा कि विमान के दाहिने इंजन के नैसेल (ढक्कन) को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस दौरान विमान के तीन टायर फट गए। पढ़ें पूरी खबर… 21 जुलाई: गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट के पहियों का हाइड्रोलिक सिस्टम उड़ान के दौरान खराब हो गया। विमान की इंदौर में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि पायलट ने अंडर कैरिज वॉर्निंग का मैसेज भेजा था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसमें करीब 140 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: इंडिगो फ्लाइट 40 मिनट हवा में चक्कर लगाती रही, तिरुपति लौटी इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया। तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 19 जुलाई: एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 19 जुलाई को उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही हैदराबाद वापस आ गई थी। विमान बोइंग 737 मैक्स 8 IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। फ्लाइट को सुबह 11:45 बजे थाईलैंड के फुकेट में लैंड होना था। हालांकि टेकऑफ के थोड़ी देर बाद पायलट फ्लाइट को वापस हैदराबाद ले आया। विमान में तकनीकी खराबी थी, हालांकि किस तरह की गड़बड़ी थी। इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें… 16 जुलाई: गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E 6271 की बुधवार रात 9:53 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था। विमान में 191 लोग सवार थे। हालांकि, इंडिगो की तरफ से इंजन फेल होने की पुष्टि नहीं की गई है। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से उड़ान भरते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रोटोकॉल के तहत, विमान को डायवर्ट कर मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। 15 जुलाई: पटना में रनवे टच करके दोबारा उड़ा इंडिगो विमान 15 जुलाई को दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 लैंडिंग के दौरान रनवे टच करने के बाद दाेबारा उड़ गई। फिर, तीन-चार चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट ने 5 मिनट बाद दाेबारा लैंडिंग की। इस दाैरान 173 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि विमान टचिंग पॉइंट को थोड़ा ओवरशूट कर गया था। यानी वह रनवे पर लैंडिंग के लिए तय पॉइंट को पार कर गया था। 8 जुलाई: इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री बोले- झटका लगा इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। इसे सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया था। —————– ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलें: अमेरिकी अधिकारी बोलीं- भारत को पूरी जांच करने दें अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर अमेरिकी एजेंसी ने सावधान रहने की सलाह दी है। यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी ने कहा, जो बातें सामने आई हैं वो सिर्फ अटकलें लगाने वाली हैं। भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अभी अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है। इस तरह की जांच में समय लगता है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *