दिल्ली के छात्र से अबोहर में मोबाइल स्नैचिंग:फार्मेसी कॉलेज में पेपर आया, रेलवे स्टेशन जा रहा था, पुलिसकर्मी ने मदद नहीं की

फाजिल्का के अबोहर में मोबाइल झपटने की एक और घटना सामने आई है। दिल्ली निवासी युवक राजेश कुमार के साथ यह घटना घटित हुई। वह फार्मेसी कॉलेज में पेपर देने आया था। घटना देर शाम की है। राजेश एक ढाबे पर खाना खाने के बाद रेलवे स्टेशन की ओर पैदल जा रहा था। नगर थाना नंबर 2 के पास पहुंचते ही एक बाइक सवार ने उनका मोबाइल झपट लिया। राजेश ने वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। बिना शिकायत दर्ज कराए दिल्ली हुआ रवाना राजेश की ट्रेन का समय होने के कारण वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराए बिना ही दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस घटना पर किसान नेता सुखजिंदर सिंह राजन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में असामाजिक तत्वों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में जिला पुलिस कप्तान वरिंदर सिंह बराड़ को निलंबित किया गया था। इसके बावजूद क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *