दिल्ली के CM पर भास्कर की खबर पर मुहर:पहली बार की MLA रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया; शपथ कल

पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया। उन्होंने LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक दल की बैठक से तीन घंटे पहले ही दैनिक भास्कर ने इसकी जानकारी दे दी थी। हमने बताया था कि RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था, जिसे भाजपा ने मान लिया है। पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया। पहले खबर आई थी कि प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। लेकिन, इसकी भाजपा ने पुष्टि नहीं की है। बैठक में सिर्फ सीएम ही चुना गया। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा और NDA की 21 राज्यों में सरकार हैं, इनमें रेखा गुप्ता एकमात्र महिला सीएम होंगी। दिल्ली में भाजपा की 4 महिला विधायक, एक सीएम बनीं
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 8 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इनमें से 4 ने जीत हासिल की है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट पर जीत हासिल की। वजीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा ने AAP के नीरज गुप्ता को शिकस्त दी। नजफगढ़ सीट से नीलम पहलवान ने विजय हासिल की। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर शिखा रॉय ने आप नेता सौरभ भारद्वाज को हराया था। विधायक दल की बैठक के बाद की 3 PHOTOS विधायक दल की बैठक से पहले दिनभर की अपडेट्स पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *