दिल्ली कोर्ट से केजरीवाल, सिसोदिया शराब घोटाले में बरी:मोगा में AAP विधायकों ने बांटे लड्डू, बोले- ईमानदारी की हुई जीत

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है। मोगा जिले में इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं ने कोर्ट के इस निर्णय को ‘सच्चाई की जीत’ बताया है। मोगा के चारों विधायकों ने इस अवसर को एकजुट होकर मनाया। विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, लाडी टोस, मनजीत मान और सुखाना जी ने ढोल बजाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह फैसला दर्शाता है कि सच्चाई को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। भाजपा पर साधा निशाना विधायकों ने कहा कि लंबे समय से चल रहे इस मामले में आखिरकार न्याय मिला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा नेताओं को भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के बावजूद अदालत ने निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्णय सुनाया है। कार्यकर्ता बोले ईमानदारी जीत इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह केवल व्यक्तियों की नहीं, बल्कि सच्चाई और ईमानदारी की भी जीत है। समर्थकों का मानना है कि अदालत का यह निर्णय लोकतांत्रिक व्यवस्था और न्याय प्रणाली में लोगों के विश्वास को और मजबूत करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *