दिल्ली ने लखनऊ को 1 विकेट से हराया:20वें ओवर में चेज किया 210 रन का टारगेट, आशुतोष शर्मा ने छक्का मारकर जिताया

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-18 में लखनऊ सुपर जायंट्स पर एक विकेट की रोमांचक जीत हासिल कर ली है। टीम ने 210 रन का टारगेट 20वें ओवर की तीसरी बॉल पर हासिल किया। आशुतोष शर्मा ने शाहबाज अहमद की बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। वे 66 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे और एक विकेट बाकी था। ऐसे में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पहली बॉल पर मोहित शर्मा को स्टंपिंग करने का मौका गंवा दिया। मोहित ने अगली बॉल पर सिंगल लिया, तीसरी बॉल पर आशुतोष ने छक्का मारकर टीम को जीत भी दिला दी। विशाखापट्टनम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 72 और निकोलस पूरन ने 75 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम ने 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। जैक फ्रेजर-मैगर्क 1, अभिषेक पोरेल शून्य और समीर रिजवी 4 रन बनाकर आउट हो गए। 7वें नंबर पर उतरे आशुतोष शर्मा ने 31 बॉल पर नाबाद 66 रन की पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिलाई। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। आशुतोष ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 48 रन की अहम साझेदारी की। फिर विपराज निगम के साथ 55 रन भी जोड़े। आखिरी विकेट के लिए 6 बॉल पर नाबाद 19 रन की साझेदारी भी हुई। दिल्ली-लखनऊ मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवॉन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नलकंडे। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्विजय राठी, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, और रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: एम सिद्धार्थ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *