दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर चोरी:सोना-चांदी के आभूषण और मोबाइल ले गए चोर, मायरा भरने गया था परिवार

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केशरपुर गांव में चोरों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के घर को निशाना बना लिया। परिवार शादी में मायरा भरने गया हुआ था, इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित की पत्नी सुनीता मीना (38) पत्नी बलराम मीना ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को रिश्तेदारी में शादी थी, जहां पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर गया था। 20 फरवरी को वापस लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने की बालियां, बच्चे का सोने का आभूषण, चांदी की पायजेब, बच्चों के कड़े, चांदी का मंगलसूत्र, हार, चांदी की मूर्तियां और दो एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा। — ये खबर भी पढ़ें अलवर में रोडवेज बस से 30 लाख के जेवर चोरी:बैग में रखे थे सोने-चांदी के गहने, शादी में जा रहा था परिवार, दो महिलाओं पर शक अलवर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का रोडवेज बस से 30 लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी से भरा बैग पार हो गया। पीड़ित परिवार ने बस में चढ़ी दो महिलाओं पर चोरी का शक जताया है। घटना 18 फरवरी को दोपहर 3.15 बजे की है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने परिवार की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *