दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के चार युवकों का आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया। हादसे के बाद परिजन देर रात कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी पहुंचे, जहां पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। चेचट थाना अधिकारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया- देर रात चारों युवकों के परिजन रामगंज मंडी पहुंचे हैं। पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों से शिकायत भी ले ली गई हैं। जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी जब चेक किया तो उसमें कार की स्पीड 120 से 140 के बीच आ रही थी। थाना अधिकारी ने बताया- हादसा रविवार दोपहर हुआ। चारों युवक महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी चला रहे युवक को नींद आ गई, जिसके चलते उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान श्रेष्ठ बाजपेई (21), प्रांजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (25) तथा अंश प्रताप सिंह (20) के रूप में हुई है। हादसे के बाद सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल हैं। — हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कोटा में एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार,4 की मौत:महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे उत्तर प्रदेश, गाड़ी में बुरी तरह फंसे शव कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। (पढ़ें पूरी खबर )


