दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा के नवविवाहित दंपती का एक्सीडेंट, दो दिन पहले ही हुई थी शादी

भास्कर न्यूज |अलवर/कोटा दिल्ली में शादी के दो दिन बाद कोटा लौट रहे नवविवाहित दंपती की लग्जरी कार शुक्रवार सुबह अलवर में दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूल्हा-दुल्हन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बडौदामेव थाना पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर शीतल के पास हुआ। कोटा निवासी अभिषेक शर्मा कार चला रहे थे और उनके साथ उनकी पत्नी कामिनी शर्मा बैठी थीं, जो दिल्ली की रहने वाली हैं। दोनों दिल्ली से कोटा जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक शर्मा और कामिनी शर्मा की शादी 10 फरवरी को दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद दोनों एक बार कोटा आए थे और इसके बाद अभिषेक अपनी पत्नी को दिल्ली से कोटा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान अलवर के पास उनकी कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों के परिवार के सदस्यों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *