बूंदी के लाखेरी उपखंड क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना देईखेड़ा थाना क्षेत्र के लबान रेलवे फाटक स्थित पावर हाउस के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना की सूचना तत्काल देईखेड़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कंटेंट: लोकेश मीणा


