दिल्ली स्थित 2 आर्मी स्कूलों को सोमवार सुबह बम की धमकी वाला ई-मेल मिला। पुलिस के मुताबिक धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें स्कूल पहुंची। पूरा कैंपस खाली कराया गया। हालांकि जांच में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक ई-मेल भेजने वाले की जानकारी लगाई जा रही है। इन्हें भी मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी
19 फरवरी: नोएडा के 12 स्कूलों को मिला धमकी का ईमेल
नोएडा के 12 स्कूलों को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया था। जांच करने पर किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला। यह धमकी ऐसे समय मिली जब स्कूलों में CBSE की परीक्षाएं जारी थी। पूरी खबर पढ़ें… 19 फरवरी: राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच को 9वीं धमकी
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह पिछले साढ़े तीन महीने में जयपुर बैंच को 9वीं बार दी गई बम की धमकी थी। डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और पुलिस टीम ने पूरे परिसर की तलाशी ली पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अफरातफरी के कारण नियमित सुनवाई करीब आधे घंटे देरी से शुरू हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… 17 फरवरी: गुजरात की 6 अदालतों को बम की धमकी
गुजरात की 6 अदालतों को 17 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड समेत 6 जिला अदालतों को ईमेल आए थे। सभी कोर्ट के कैंपस खाली कराए गए थे पर पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें… 9 फरवरी: हरियाणा के पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को मिला ईमेल
हरियाणा के पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। 9 फरवरी को आए इस ईमेल में कोर्ट को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। इसके बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया था। कोर्ट को खाली कराकर जांच की गई। धमकी के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भी खाली करवाए गए थे। तलाशी करने पर पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड को कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें… ……….. ये खबर भी पढ़ें… पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से साइनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। यूनिवर्सिटी के डीन को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि कॉलेज भवन में साइनाइड (जहर) वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे। पूरी खबर पढ़ें…


