हिमाचल प्रदेश से ढाई हजार कांग्रेस वर्कर 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में जाएंगे। कांग्रेस के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के साथ सोमवार को मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा- दिल्ली की महारैली में लेकर मीटिंग में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा- महारैली में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मीटिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली की महारैली के लिए मोबेलाइजेशन, रिसेप्शन, फूड और ट्रांसपोर्टेशन कमेटी का गठन किया। इन सभी कमेटी का ओवर-ऑल कन्वीनर यशवंत छाजटा को बनाया गया है। महारैली के लिए भीड़ जुटाने वाली कमेटी में विधायक संजय अवस्थी, भवानी सिंह पठानिया, राम कुमार चौधरी, हरदीप सिंह बाबा, नीरज नैयर और अजय सोलंकी को शामिल किया गया है। यहां देखे किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी… मंडी रैली को लेकर भी चर्चा: विनय मीटिंग के बाद विनय कुमार ने कहा- हिमाचल सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर 11 दिसंबर को मंडी में बड़ा सरकारी कार्यक्रम करने जा रही है। इसे लेकर भी आज की मीटिंग में चर्चा की गई। उन्होंने दावा किया कि मंडी में होने वाले कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोग शामिल होंगे। विनय कुमार ने बताया- कल वह मंडी जा रहे हैं और परसों होने वाले ‘जन संकल्प कार्यक्रम’ को लेकर स्वारघाट, सुंदरनगर, धनोटू चौक,डडोर और मंडी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। नाराज नेताओं को लेकर सीएम से बात की: विनय इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- कांग्रेस के नाराज वर्करों को लेकर उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है। सभी को संगठन में तरजीह दी जाएगी। किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उनके काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा- ‘बुजुर्गों को होश, युवाओं का जोश’ कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाएगा। वह खुद सीनियर नेताओं के घर घर जाकर उनसे परामर्श कर रहे हैं। विनय सिंह ने कहा- कांग्रेस में गुटबाजी का प्रश्न ही पैदा नहीं उठता। सभी राहुल गांधी की टीम में काम कर रहे हैं। गुटबाजी का किया खंडन: विनय विनय कुमार ने दावा किया कि तीन महीने के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। कोशिश की जाएगी कि जल्द ब्लॉक अध्यक्ष भी तैनात किए जाए। उन्होंने कहा- संगठन सृजन अभियान के तहत ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट तैयार चुके है। अब इसकी रिपोर्ट हाईकमान को जाएगी। इसके बाद हाईकमान तय करेगा कि किस जिला में किसे जिला अध्यक्ष बनाया जाए। विनय कुमार ने कहा- उनके सभी के साथ मधुर संबंध है, ये सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम करेंगे। केंद्र ने नहीं दी मदद: विनय विनय कुमार ने कहा- केंद्र सरकार से अब तक आपदा से निपटने को बजट नहीं दिया। राज्य सरकार ने अब तक अपने कोष से आपदा प्रभावितों की मदद की है।


