दिल्ली में जालोर के दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक:5 दिवसीय वुशु प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, घर लौटने पर खेल प्रेमियों ने किया स्वागत

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय वुशु प्रतियोगिता में जालोर के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। आत्मरक्षा केंद्र जालोर व वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स अकादमी के कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने बताया- अखिल भारतीय विद्यालय एसजीएफआई द्वारा दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 10 से 15 दिसंबर तक 68वीं राष्ट्रीय स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जालोर के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें जालोर के दो खिलाड़ी विहान राज पुत्र अवनीश सक्सेना, छवि पुत्री विनोद चौधरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों के जालोर पहुंचने पर खेल प्रमियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सचिव कन्हैयालाल मिश्र, अध्यक्ष शिवदत्त आर्य, ग्रेपलिंग अध्यक्ष विक्रम सिंह टेकरा, तरुण अग्रवाल, हैंडबॉल अध्यक्ष जसवंत सिंह देसु, जिला स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर आरएस भारती, सेंट पॉल स्कूल प्रधानाध्यापक फादर बिबिन सेबेस्टिन, टॉमिन फिलिप्स, भामाशाह घनश्याम सिंह महेशपुर, रतन सिंह मंडलावत व महावीर सिंह मेड़तिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *