दिल्ली पुलिस ने फेक आईडी और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले 11 बांग्लादेशियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। यह लोग अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फेक आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य डॉक्यूमेंट्स बनाते थे। जिसका इस्तेमाल करके बांग्लादेशी भारत में एंट्री करते थे। गैंग के सदस्य बांग्लादेशी घुसपैठियों को जंगल और ट्रेन के रास्ते भारत में लाकर बसाते थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इनके पास से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट शामिल हैं। यह गैंग लंबे समय से इस काम में सक्रिय था। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य साथियों की तलाश जारी है। अब तक शहर में 1000 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों की पहचान की गई है। उपराज्यपाल के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 10 दिसंबर को मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को दिल्ली में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशी अप्रवासियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई करने के लिए 2 महीने का खास ऑपरेशन शुरू करने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस का टारगेटेड ऑपरेशन
पुलिस अभियान में घर-घर जाकर सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और पूछताछ शामिल थी। टारगेटेड ऑपरेशन चलाने के लिए स्थानीय पुलिस और विदेशी सेल वाली खास टीमों को तैनात किया गया था। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भी 21 दिसंबर को शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को अवैध बांग्लादेशियों के संबंध में नोटिस भेजा था। सभी संबंधित विभागों को 31 दिसंबर 2024 तक एक्शन रिपोर्ट देने को कहा गया है। ——————————————– यह खबर भी पढ़ें… इंटरनेशनल डंकी नेटवर्क से जुड़े 9 लोग गिरफ्तार:इनमें 3 भारतीय दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल लेवल पर मानव तस्करी करने वाले डंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 मानव तस्कर हैं, जबकि 3 गैरकानूनी रूप से विदेश जाने वाले नागरिक। गिरफ्तार लोगों से 7 लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…


