दिल्ली CM रेखा गुप्ता को उदयपुर पहुंचने पर पहनाई पगड़ी:गाजे-बाजे के साथ किया शानदार स्वागत, शादी समारोह में शामिल होने पहुंचीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उदयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार को रेखा गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचीं। राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार, साफा पहनाकर और तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान रेखा गुप्ता ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। जैसे ही उनके आने की खबर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को मिली। तो गुलाब बाग रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री के उदयपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने पलकें बिछा दीं। गुलाब बाग रोड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। समर्थकों ने ढोल-धमाकों के साथ उनका अभिनंदन किया। शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचीं दिल्ली सीएम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उदयपुर दौरा कोई राजनीतिक नहीं था। वे एक पारिवारिक विवाह समारोह में शिरकत करने आई। शहर के एक नामी होटल में आयोजित शादी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। हालांकि उनका यह दौरा पूरी तरह निजी है, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय नेताओं में उन्हें लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। स्वागत के दौरान अग्रवाल समाज के कई दिग्गज और स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे। दिल्ली सीएम के दौरान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिल्ली सीएम के दौरे को देखते हुए उदयपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। डबोक एयरपोर्ट से लेकर गुलाब बाग रोड और कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा में कोई चूक न हो। स्वागत कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे आयोजन स्थल के लिए रवाना हुईं। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह की रस्मों में शामिल होने के बाद वे देर शाम या कल सुबह तक वापस दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *