बाड़मेर | राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक ने सामाजिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए महाबार शाखा के एक दिवंगत ग्राहक के परिवार को विभिन्न बीमा योजनाओं के तहत कुल 24 लाख रुपए की दावा राशि का चेक सौंपा। महाबार शाखा के ग्राहक पृथ्वीराज सिंह पुत्र खुशाल सिंह का हाल ही में एक दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। उन्होंने बैंक के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा के लिए विभिन्न बीमा योजनाएं ले रखी थीं। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक विरेंद्र कुमार ने परिजनों को राहत स्वरूप 24 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। परिवार को यह राशि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की मुख्य बीमा कवर, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि बीमा योजनाएं परिवार के लिए बड़ा सहारा साबित होती हैं। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र मीना, एरिया मैनेजर मनीष जोशी, सीबीई अधिकारी परवेंद्र कुमार, बैंक मित्र भगवान सिंह मीठडा, कैशियर मोहनलाल, प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, कार्यालय परिचारक किस्तुर सिंह राजपुरोहित सहित लोग मौजूद रहे।


