भास्कर न्यूज | गोधना आदर्श ग्राम गोधना स्थित शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक देवलाल साहू का हाल ही में निधन हो गया था। उनकी सेवा को सम्मान देते हुए और उनके परिवार को संबल प्रदान करने के लिए शासन द्वारा निर्धारित 50,000 की एग्रेसिया राशि उनकी पत्नी को प्रदान की गई। यह सहायता राशि विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ विजय कुमार लहरे, बड़े बाबू बजरंग कटकवार, शैक्षिक समन्वयक रामकिशोर साहू एवं अनिल कुमार शर्मा द्वारा ससम्मान उनके निवास पर पहुंचकर दी गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।


