अमृतसर| रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दिवतेज सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन में कक्षा 5-ए के दिवतेज ने चंडीगढ़ में आयोजित ‘ड्रीम डैश-सिटी फाइनल्स’ में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट एथलेटिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए दिवतेज ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें दो पदक और प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने छात्र की सफलता पर उसे बधाई दी।


