दिव्यांगजनों की सहायता के लिए शिविर आयोजित:पहले दिन 111 दिव्यांगजनों में बांटे उपकरण

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति और स्वावलंबन फाउंडेशन पाली के तत्वावधान में जयंतीलाल कुंदनमल मांडोत जेडी परिवार के सहयोग से 25-26 दिसंबर को मेगा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटारा में भवानी शंकर (सेवार्थ विद्यार्थी, SFS प्रमुख) और मंजुला जयंतीलाल मांडोत ने शिविर का उदघाटन किया। मुख्य अतिथि भवानी शंकर (सेवार्थ विद्यार्थी, एसएफएस, अखिल भारतीय प्रमुख) ने शिविर की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर न केवल दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करते हैं, बल्कि समाज को उनकी मदद के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने का संदेश भी देते हैं। अतिथि महेंद्र मांडोत ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल दिव्यांगजनों के लिए सहायक होते हैं, बल्कि समाज में समानता और समावेशिता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। ये शिविर समाज में हर व्यक्ति को समान अधिकार और अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। शिविर आयोजक विनोद संजय राजेश मांडोत ने कहा, यहां आकर यह महसूस होता है कि समाज में सेवा और सहानुभूति की भावना कितनी आवश्यक है। फाउंडेशन के रमन विश्नोई ने बताया कि शिविर में 13 कृत्रिम पैर, 21 ट्राइसाइकिल, 18 व्हीलचेयर, 18 कैलिपर, 33 सुनने की मशीन, 4 बैसाखी और 4 छड़ियां वितरित की गईं। आयोजन में फाउंडेशन के वैभव सोनी, अल्ताफ़ हुसैन, युगल कुमावत, ख़ुशहाल जैन, हितेश मादड़ी, सयोनी सोनी, नंदिनी नाग, और समिति के सदस्य अंकित जैन, राजेश कडेला, अजय लीलावत, चेतन गिरी और बबलेश गोयल ने योगदान दिया। गुरुवार को भी कृत्रिम पैर और कैलिपर बनाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *