भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक् त नमन प्रियेश लकड़ा ने शुक्रवार को कार्यालय में जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक में समावेशी मतदान को लेकर चर्चा हुई। सभी वर्गों को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची अपडेट तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। िजसमें छुटे हुए दिव्यांग मतदाताओं को सूची में जोड़ी जाएगी। समिति ने सभी योग्य दिव्यांगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्णय लिया है। पूर्व से पंजीकृत दिव्यांग मतदाता, जिनका नाम सूची में दिव्यांग के रूप में चिह्नित नहीं है, उन्हें प्रपत्र 8 के माध्यम से चिह्नित करने का निर्देश दिया गया। सूची में दर्ज सभी लाभुकों का चिहिन्तरण भी इसी प्रपत्र से होगा। बताया गया कि धनवार विधानसभा क्षेत्र में 6350, बगोदर में 8422, जमुआ में 9524, गांडेय में 5842, गिरिडीह में 4174 और डुमरी में 5991 दिव्यांग मतदाता हैं। कुल संख्या 40,303 है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 1,02,958 है। डिस्ट्रिक्ट आइकन के लिए दिव्यांग मतदाताओं की होगी पहचान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि डिस्ट्रिक्ट आइकन के लिए दिव्यांग मतदाताओं की पहचान कर प्रस्ताव निर्वाचन शाखा को दें। दिव्यांग मतदाताओं के लिए कार्यरत एजीओ और सीएसओएस की सूची भी मांगी गई है। इन संस्थाओं की मदद से पंजीकरण और मतदान दिवस पर सुविधाएं देने की योजना बनेगी। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


