अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में शिविर शुरू किए जा रहे हैं। 26 जनवरी तक यह चलते रहेगे। प्रशासन यह शिविर एलिम्को कंपनी के सहयोग से लगा रहा है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की एक टीम जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए दिव्यांगों के नाप लेगी। जरूरतमंद नजदीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।