दिव्यांग छात्रों के चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन
अनूपपुर। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल एवं जिला कलेक्टर अनूपपुर के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केन्द्र अनूपपुर में 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग छात्रों का चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें जिला मेडिकल बोर्ड एवं एलिम्कों जबलपुर के द्वारा बच्चों के आवश्यकतानुसार उपकरणों का चयन किया गया एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांगता प्रमाण बनाया गया।उक्त शिविर में कुल 92 दिव्यांग छात्रों का पंजीयन किया गया एवं 33 बच्चों को 48 उपकरण हेतु चिन्हित किया गया साथ ही जिला मेडिकल टीम द्वारा 18 बच्चों का मेड़िकल प्रमाण पत्र बनाया गया। आयोजित दिव्यांग शिविर में जिला शिक्षा केन्द्र से विनोद गुप्ता समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र अनूपपुर राजमणि पाण्डेय लेखापाल प्रभात पाण्डेय समस्त बी.ए.सी.,समस्त जनशिक्षक,एम. आर.सी अनूपपुर एवं जैतहरी और संबंधित शाला के शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहें।


