दिव्यांग लड़कियों के लिए पंजाबी स्टेनोग्राफी का मुफ्त प्रशिक्षण, 1 अप्रैल से शुरू होगा सत्र

लुधियाना| दिव्यांग लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय वोकेशनल रिहैबिलिटेशन सेंटर (वीआरसी), ब्रेल भवन, चंडीगढ़ रोड जमालपुर में पंजाबी स्टेनोग्राफी के मुफ्त प्रशिक्षण का नया सत्र 2026-27, 1 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दिव्यांग लड़कियों और महिलाओं को एक वर्ष की अवधि का पंजाबी शॉर्टहैंड और टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। वीआरसी जमालपुर के सुपरिंटेंडेंट ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पंजाब सरकार की ओर से दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में वही दिव्यांग लड़कियां या महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो और जिनके दोनों हाथ कार्य करने में सक्षम हों। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसमें पंजाबी शॉर्टहैंड व टाइपिंग की विशेष शिक्षा दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग छात्राओं को प्रोत्साहन के रूप में 1500 रुपए प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाएगा। इसके अलावा छात्राओं के रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध होगी और भोजन के लिए कोऑपरेटिव मेस की व्यवस्था भी की गई है, जहां छात्राएं स्वयं भोजन तैयार कर सकती हैं।सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि कोर्स का नया सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 73474-48398 और 98883-43121 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *