दिव्यांग सत्यम ने गोला फेंक तो योगेश ने लम्बी कूद में तीसरा स्थान हासिल किया

भास्कर न्यूज | खड़गवां समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बीते दिनों बीआर यादव खेल परिसर बहतराई सीपत रोड बिलासपुर में राज्य स्तरीय क्रीडा साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कोरिया व एमसीबी जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पुरस्कार जीतने में सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद विद्यालय खड़गवां के बहु दिव्यांग सत्यम सिंह ने गोला फेंक में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान, योगेश कुमार पोड़ी बचरा के मूकबधिर ने लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीईओ बलविंदर सिंह ने बताया कि जिला कोरिया और एमसीबी के ब्लॉक बैकुंठपुर से 6 दिव्यांग बच्चे, खड़गवां से 6, सोनहत से 3 और ब्लॉक मनेंद्रगढ़ से 2 दिव्यांग बच्चों ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा साहित्यिक प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान दृष्टिबाधित अनीता ने मिश्रित मोतियों को अलग करने और मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। संजीवनी अस्थि बाधित पोड़ी बचरा ने रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समेत स्वामी आत्मानंद विद्यालय पोड़ी बचरा के पूर्ण दृष्टिबाधित दिवाकर सिंह एकल गायन व बालक वर्ग में मटका फोड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। दिव्यांग बच्चों के सहयोग के लिए ब्लॉक से बीआरपी समावेशी शिक्षा व स्पेशल एजुकेटर जिला से एपीसी श्याम शंकर सिंह, एबीओ विजय कुमार पांडे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ओम शंकर पैकरा सक्रिय रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *