दिशा लर्निंग सेंटर में पुलिस परिवार के बच्चों को दी गई ट्रेनिंग

दिशा लर्निंग सेंटर में पुलिस परिवार के बच्चों को दी गई ट्रेनिंग

अनूपपुर। न्यूरोसाइंस पर आधारित इस दस दिवसीय कोर्स में बच्चों का किया जाता है संघानात्मक बौद्धिक विकास 25 बच्चों ने लिया भाग समापन के दिन अपनी सिखलाई का किया प्रदर्शन पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिशा लर्निंग सेंटर अनूपपुर में 10 दिन का ब्राइटर माइंड् की ट्रेनिंग का कोर्स आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस परिवारों के 8 वर्ष से 15 वर्ष तक की आयु के 25 बच्चों को प्रतिदिन ट्रेनिंग दी गई,जिसमें उन्हें कई ब्लाइंड फोल्ड एक्टिविटी जैसे बंद आंखों से कलर पहचाना, सामने कौन व्यक्ति खड़ा है एवं वह किस रंग के कपड़े पहने हुए है पहचाना, रिटर्न टेक्स्ट को कॉपी करना, बंद आंखों से बुक रीडिंग करना, सुई में बंद आंखों से धागा  पिरोना, बंद आंखों से माला बुनना ,पजल सॉल्व करना  सिखाया गया, जिसका समापन के दिन बच्चों ने पुलिस परिवार के सदस्यों के बीच प्रदर्शन कर दिखाया, इस कोर्स से निश्चित ही बच्चों को एकाग्रता, स्मृति क्षमता, आत्मविश्वास जैसी योग्यताओं के विकास में लाभ मिला है। बच्चों को ट्रेनिंग देने में आरक्षक हीरेंद्र गुर्जर एवं दिव्या खैरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *