गेवरा दीपका | गवर्नमेंट कॉलेज दीपका के नए भवन का भूमिपूजन विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, जन भागीदारी समिति की अध्यक्ष संगीता साहू तथा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता ठाकुर, ग्राम झाबर के सरपंच राम सिंह कंवर, सूर्य प्रकाश शर्मा, मुकेश जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भूमिपूजन से हुई। इस दौरान अतिथियों ने कॉलेज के विकास और क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। विधायक प्रेमचंद ने कहा कि कॉलेज भवन के निर्माण क्षेत्र से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष राजपूत ने महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


