गेवरा-दीपका| एसईसीएल दीपका खदान में मां काली मंदिर एमटीके नंबर-2 के पास भजन-कीर्तन व सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। टीम चरक धर्म संवाहक धर्मसेना के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन में भागीदारी निभाई है। टीम चरक के सदस्य सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोयला खदान के कर्मचारियों की सुरक्षा और कुशलता की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया है। आयोजन के जरिए खदान के कर्मचारियों के सुरक्षित रहने और कार्यस्थल पर अनहोनी से बचाव की प्रार्थना की जा रही है। वहीं सदस्यों ने कहा कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में कोयला उत्खनन की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में खदानों के कामगारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सकारात्मक वातावरण और आस्था के माध्यम से सभी के सुरक्षित काम करने की कामना की गई है।


