दीपांकर ने बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष का चुनाव 501 वोटों से जीते

राजनांदगांव| शहर की प्रतिष्ठित बौद्धों की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़े मुकाबले के बाद दीपांकर खोब्रागढ़े ने शानदार जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। ​समिति के अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसमें ​दीपांकर खोब्रागढ़े, वंदना मेश्राम और विजय रंगारी शामिल थे। ​देर शाम हुई मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। दीपांकर खोब्रागढ़े ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी वंदना मेश्राम को 501 मतों के बड़े अंतर से हराकर विजय प्राप्त किया। बौद्ध समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंगे ने बताया कि चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दो मुख्य मतदान केंद्र बनाए गए थे। ​इस पूरी चुनावी प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए प्रवीण नोन्हारे को मुख्य चुनाव संचालक नियुक्त किया गया था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *