अमृतसर| तारांवाला पुल के पास स्थित दीप एन्क्लेव क्षेत्र में पिछले दस दिनों से सीवरेज का ढक्कन खुला पड़ा है। लोगों के अनुसार यह ढक्कन लावारिस हालत में सड़क पर छोड़ दिया गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बीते दिन बच्चों से भरी एक स्कूल वैन इस गड्ढेनुमा स्थान में फंस गई और लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। नगर निगम को तुरंत कार्रवाई कर करनी चाहिए। – गुरजीत सिंह निवासी दीप एन्क्लेव।


