दीवार तोड़कर दुकान से 25 पेटी शराब चोरी:संचालक ने 3.50 लाख के नुकसान का दावा किया; जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट में होली की रात लामता स्थित शराब दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोर दुकान की दीवार तोड़कर 25 पेटी शराब और गल्ले में रखे 10 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। दुकानदार को दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद दुकानदार राजेश द्विवेदी ने लामता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बालाघाट में होली की रात लामता स्थित एक शराब दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोर दुकान की दीवार तोड़कर 25 पेटी शराब और गल्ले में रखे 10 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। दुकानदार को दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। लामता पुलिस ने डॉग स्क्वॉड संग जांच शुरू की इसके बाद दुकानदार राजेश द्विवेदी ने लामता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही लामता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बालाघाट से डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाकर बारीकी से जांच की। मामले की जांच कर रहे सउनि इगल मरकाम ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दुकान का संचालन कर रहे राजेश द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने रात 11:30 बजे दुकान बंद कर दी थी और अपने कार्यालय चले गए थे। सुबह दुकान पहुंचने पर उन्हें दीवार टूटी हुई मिली और पता चला कि अज्ञात चोर शराब की पेटियां और नकदी चुरा ले गए हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस चोरी में उन्हें करीब साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *