दीवार पर टाइल लगाने के दौरान ग्लाइंडर हाथ से छूटा:युवक के पेट में घुसा; अमाशय और आंते आ गई बाहर, ऑपरेशन के बाद बची युवक की जान

दीवारों पर टाइल्स लगाने के दौरान एक युवक से गलेंडर हाथ से छूट गया और पेट में जा घुसा। जिसकी वजह से युवक के पेट में 4 इंच का घाव हो गया। आंते और अमाशय बाहर निकल आए। गंभीर हालत में युवक को सोजत जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने करीब डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद युवक की जान बचाई। घटना चंडावल कस्बे की है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया-मुलत: करौली जिले के हिंडौन के रहने वाले साहिल (22) ने चंडावल कस्बे में मकान की दीवारों पर टाइल्स लगाने का काम ले रखा था। इस दौरान वह दीवार पर टाइल चिपकाने से पहले दीवार से गलेंडर की सहायता से एक कड़े पत्थर को हटाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान दीवार कड़े पत्थर के कारण गलेंडर हाथ से छूट गया और पेट में जा घुसा। गलेंडर घुसने से युवक के पेट में 4 इंच का घाव हो गया और आंतें और अमाशय बाहर निकल कर लटकने लगे। युवक को पहले चंडावल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सोजत रेफर किया गया। यहां पर इमरजेंसी में अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर देवीसिंह चौधरी के निर्देशन में मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। करीब सवा घंटे के बाद उसके पेट से बाहर निकले अमाशय और आंतों को बिल्कुल सही हालत में पेट के अंदर सही जगह पर व्यवस्थित कर दिया। जिससे युवक की जान बच गई। युवक साहिल पूरी तरह स्वस्थ है और अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। साहिल ने यहां के डॉक्टर्स की सराहना करते कहा कि डॉक्टरों ने मेरी गंभीर स्थिति को देखते हुए खूब तत्परता से काम किया, समय पर इलाज मिला। इससे एक बार नया जीवन मिला है। मैं जीवन भर सोजत के डॉक्टर्स को नहीं भूल पाऊंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *