दुकानों के सामने खड़े हो रहे मालवाहक:बालाघाट में लोडिंग-अनलोडिंग से लग रहा जाम, राहगीर परेशान

बालाघाट में शहरी क्षेत्र में यातायात की बिगड़ी व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रविवार दोपहर सुभाष चौक से निकेतन की ओर जाने वाले मार्ग में व्यापारियों के मालवाहकों के दुकानों के सामने लोडिंग-अनलोडिंग करने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। मालवाहकों से लग रहा जाम दरअसल, बस स्टैंड हो या फिर व्यवसायिक क्षेत्र, यहां वाहनों की धमाचौकड़ी के कारण लोगों को गुजरना मुश्किल हो गया है। शहर में यातायात पुलिस चौक, चौराहों पर मौजूद तो रहती है। लेकिन, वाहन से उठकर व्यवस्था बनाने में उनकी कोई रूचि दिखाई नहीं देती है। यही कारण है कि हर मोड़ पर राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या शहर के मेनरोड पर है। जहां व्यापारियों के बड़े-बड़े मालवाहक सीधे शहर में घुसकर उनके प्रतिष्ठानों के सामने खड़े होकर माल लोडिंग-अनलोडिंग करते हैं। फिर चाहे मार्ग से गुजरने वाले आम लोगों को परेशानी ही क्यों ना उठानी पड़े। सुभाष चौक पर खड़े हो रहे वाहन दरअसल, शहरी क्षेत्र के सुभाष चौक में अनाज के बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान के साथ ही गोदाम हैं। जहां रोजाना ही बड़े मालवाहक यहां आते हैं और सामान को लोडिंग-अनलोडिंग करते हैं। जबकि इसको लेकर कई बार यह आवाज उठते रही है कि महाराणा प्रताप चौक से मालवाहकों को ले जाकर देवीतालाब रास्ते से उसे जयहिंद टॉकीज मैदान में खड़ा किया जाए और सामान की लोडिंग और अनलोडिंग की जाए। ताकि सुभाष चौक से बाइक या लोगों को निकेतन की ओर जाने वाले मार्ग में आवागमन सुगम हो सके। लेकिन, ना तो इसका कोई व्यापारी वर्ग पालन कर रहा है और ना ही यातायात विभाग। इससे आए दिन यहां जाम जैसे हालत बनते हैं। यातायात प्रभारी आकाश शर्मा से इस समस्या पर यातायात विभाग की व्यवस्था को लेकर चर्चा करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *