दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगाकर युवती फरार

अंबिकापुर | चांदनी चौक इलाके में शुक्रवार-शनिवार रात दुकान के सामने खड़ी स्कूटी में आग लगा एक युवती भाग गई। स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। वहीं पास में खड़ी दूसरी स्कूटी भी चपेट में आ गई। हालांकि लोगों ने इसे समय पर बुझा लिया। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। स्कूटी अनु शर्मा की है। अनु ने पड़ोस में संचालित एक सेनेटरी दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी की थी। अनु के घर के पास जगह नहीं है, इसलिए वह यहीं स्कूटी खड़ी करती थी। अन्य लोग भी स्कूटी यहीं खड़ी करते हैं। शुक्रवार रात अनु की स्कूटी में एक युवती ने आग लगा दी। सीसी कैमरे के फुटेज से ये पता चल रहा है कि आग लगाने वाली युवती पहले स्कूटी को लुढ़काकर पीछे तरफ ले आई फिर उसमें माचिस से आग लगा दी। आग की लपटों से स्कूटी धू धू जलकर नष्ट हो गई। पास में खड़ी एक दूसरी स्कूटी भी आग की चपेट में आई लेकिन तब तक आसपास के लोग पहुंच गए और आग बुझा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *