सीहोर|बस स्टैंड स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में आवेदन दिया। पीड़ितों ने कहा कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित आकाश दिनकर ने बताया कि 5 जनवरी को उसके भाई सार्थक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उसी रात सार्थक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कोई कदम नहीं उठाया। अगले दिन फिर आरोपियों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट की। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे एसपी कार्यालय के सामने धरना देंगे। परिवार ने दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


