हरमू बाजार में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक का पैर तोड़ दिया गया। घटना 2 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़ित रवि साहू ने अरगोड़ा थाना में तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह पिछले 10 साल से हरमू बाजार में टेम्पर्ड ग्लास की दुकान लगाता है। बगल में ही विजय प्रसाद केसरी जलेबी-समोसा की दुकान लगाता है। रवि का आरोप है कि विजय और उसके बेटे निरंजन व शशि उसे दुकान हटाने का दबाव देते थे। इस बीच 2 अप्रैल को तीनों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। वहीं, विरोध करने पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर उसका बायां पैर तोड़ दिया। तीनों ने रवि धमकी भी दी कि अगली बार दोनों पैर काट देंगे। इसके बाद परिजन ने मौके पर पहुंचकर रवि को अस्पताल में भर्ती कराया।


