दुकान से पैसों के हार चोरी करने वाला काबू

फाजिल्का | थाना सिटी फाजिल्का पुलिस ने दुकान से पैसों के हार चोरी करने वाले एक आरोपी को काबू किया है। जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि उनको गुरदेव सिंह वासी गांव बक्खूशाह के बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी रेड क्रॉस मार्केट नजदीक अंडर ब्रिज फाजिल्का में मनियारी की दुकान है। 8 फरवरी को शाम करीब 04:00 बजे नरेश कुमार वासी भूना फतेहाबाद हरियाणा उसकी दुकान से पैसों के हार चोरी कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उक्त आरोपी से 2400 रुपए भारतीय करंसी बरामद किए। पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 305 बीएनएस तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *