गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 2 अलग-अलग चोरी की घटना सामने आई है। अमरपुर रोड स्थित गर्ग मोटर्स के पास पवन अग्रवाल की किराना दुकान में चोरी हुई। जहां दुकान में काम करने वाला कर्मचारी ही करीब 70 हजार नगद चुरा ले गया। इसका CCTV भी सामने आया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। दूसरी वारदात शिक्षक कॉलोनी में हुई। यहां शिक्षिका भावना कौशिक के घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। साथ ही स्कूटी और 20,000 रुपए नगद भी ले गया। चोरी का कुल सामान 99,000 रुपए का है। दुकान के कर्मचारी ने चुराए नगद पवन अग्रवाल की किराना दुकान में मनीष केंवट काम करता था। उसने 3 मई की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुई चोरी रात 2:50 से 4:14 बजे के बीच की है। मनीष छत के रास्ते दुकान में घुसा। उसने दुकान से सिगरेट, पान मसाला, चांदी के सिक्के और 68,500 रुपए नकद चुरा लिए। शिक्षक के घर से चोरी शिक्षिका भावना कौशिक के घर अज्ञात चोर ने 30 अप्रैल से 5 मई के बीच वारदात को अंजाम दिया। चोर ने सोने-चांदी, पीले रंग की प्लेजर स्कूटी और 20 हजार नगद ले गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। किराना दुकान की चोरी में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मनीष केंवट की तलाश जारी है। शिक्षिका के घर की चोरी में अज्ञात चोर की पहचान की जा रही है।


