गरियाबंद| जिले के दुतकैया (खपरी) में 01 फरवरी को हुए आगजनी और तोड़-फोड़ मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। सांप्रदायिक विवाद के बाद गांव में फैले तनाव और अशांति को देखते हुए प्रशासन ने निष्पक्ष व विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए राजिम के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में घटना की पूरी परिस्थितियों, संभावित दोषियों की पहचान, जनहानि व संपत्ति क्षति का आकलन किया जाएगा। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी तैयार किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो 23 फरवरी तक एसडीएम कार्यालय राजिम में उपस्थित होकर या लिखित रूप में अपना बयान दर्ज कराएं।


