दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट दिल्ली में शुरू:300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी एडवांस गैजेट्स; खेती, पढ़ाई और सेहत पर फोकस रहेगा

भारत में आज यानी 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन शाम 5 बजे करेंगे। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। समिट में क्या बोले एक्सपर्ट PM मोदी बोले- दुनियाभर से आए लोगों का स्वागत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि आज से दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया ‘AI इम्पैक्ट समिट’ शुरू हो रही है। मैं इस समिट में हिस्सा लेने आए दुनिया भर के नेताओं, बड़े बिजनेसमैन, इनोवेटर्स, पॉलिसी बनाने वालों, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी के जानकारों का दिल से स्वागत करता हूं। इस समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ यानी ‘सबका भला और सबकी खुशी’ है। यह इंसानियत की तरक्की के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने के हमारे साझा संकल्प को दिखाती है। आम लोगों के लिए समिट में ये 5 चीजें होंगी खास सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और मुकेश अंबानी सहित 40+ CEO
5 दिन का पूरा शेड्यूल: 19 को पीएम मोदी CEOs के साथ मीटिंग करेंगे विदेश मंत्रालय के वीडियो में देखिए समिट की जानकारी

7 चक्रों और 3 सूत्रों पर आधारित है पूरी समिट इस बार की चर्चाओं को 7 ‘चक्रों’ में बांटा गया है, जिनमें ह्यूमन कैपिटल, सोशल एम्पावरमेंट के लिए समावेश, सुरक्षित और भरोसेमंद AI, इनोवेशन, साइंस, AI रिसोर्सेज का लोकतंत्रीकरण और आर्थिक विकास शामिल हैं। समिट की पूरी रूपरेखा तीन ‘सूत्रों’ पर टिकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *